Tag Archives: Current Affairs of March 2012

Current Affairs of World of March 2012

27 Nov

मार्च 2012 में WORLD में घटी घटनाएँ

1. सार्क देशों का 11वां व्यापार और पर्यटन मेला आज बंगलादेश की राजधानी ढाका में शुरू हो रहा है। मेले का आयोजन भारत का निर्यात संवर्द्धन ब्यूरो और बंगलादेश का पर्यटन बोर्ड संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

2. बंगलादेश के वित्त मंत्री ए एम ए मुहीथ ढाका में बंगबंधु अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आज मेले का उद्घाटन करेंगे।

3. यमन के बंदरगाह शहर अदन में अज्ञात बंदूकधारियों ने सऊदी अरब के उप वाणिज्य दूत का आज अपहरण कर लिया।

4. अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बगदाद में बैठक होगी, जिसमें क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचार किया जाएगा। यह बैठक अरब शिखर सम्मेलन का हिस्सा है।

5. अरब लीग द्वारा तैयार प्रस्ताव के मसौदे में सीरिया सरकार और विपक्ष का आह्‌वान किया गया है कि वह गंभीर वार्ता शुरू कर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत कोफी अन्नान के शान्ति प्रयासों में सहायता करे|

6. अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन  दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में शुरू हो रहा है। सम्मेलन में 50 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं।

7. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तुर्की के प्रधानमंत्री रिसप तैयब अर्दोगान सीरिया में विपक्ष को सहायता सामग्री बढ़ाकर देने की जरूरत पर सहमत हो गए हैं।

8. सबसे खूबसूरत व्यवसायी के तौर पर जानी जाने वाली चीन की अरबपति महिला कू चुन्फांग गायब हो गई हैं।

9.  उन पर 9.5 करोड़ डॉलर का ऋण बकाया है। कर्ज न चुका पाने की स्थिति में उन्हें फांसी हो सकती है।

10.  मेलऑनलाइन के मुताबिक ऑनलाइन रिपोर्टों में राजधानी बीजिंग की सड़कों पर टैंकों के उतरने और नेताओं के सुरक्षित परिसर के भीतर गोलियां चलने की ख़बरों पर बारीकी से अमेरिका और ब्रिटेन सहित अंतरराष्ट्रीय खुफिया समुदायों द्वारा नजर रखी जा रही है।

11. पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार के मामले में प्रतिबंधित सूची व्यवस्था अपनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अंतर्गत भारत से सिर्फ एक हजार दो सौ नौ वस्तुओं के आयात की मनाही होगी।

12. चीन में आईपैड ट्रेडमार्क के झगड़े के बाद एप्पल कंपनी यहां फिर से विवादों में है। अब चीनी लेखकों के एक समूह ने कंपनी पर उनकी किताबों की कॉपी अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया है।

13. एक ताजा अध्ययन ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयात देश बताया है।

14.  वर्ष 2007 से 2011 के बीच की अवधि के लिए किए गए इस अध्ययन के मुताबिक हथियारों के आयात में दक्षिण कोरिया दूसरे और पाकिस्तान व चीन तीसरे स्थान पर रहे।

15. संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत कोफी अन्नान ने कहा कि क्षेत्र में अस्थिरता से बचने के लिए सीरिया की स्थिति को बहुत सावधानी से संभालने की जरूरत।

16. सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने 7 मई को संसदीय चुनाव कराने का आदेश जारी किया है।

17. सीरिया में पिछले 12 वर्षो से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ पिछले एक साल से जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 8000 लोगों की मौत हो चुकी है।

18.  श्री अन्नन ने रविवार को दमिश्क में सीरिया के राष्ट््रपति बशर अल असद से दूसरे दौर की बातचीत की । श्री अन्नन ने कहा कि उन्हे आशा है कि सीरिया में खून खराबा खत्म कराने का कोई समझौता हो जायेगा ।

19. एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट  ढाका में। पहला मैच पाकिस्तान और बंगलादेश के बीच।

20. अमेरिका और जापान के अधिकारियों ने लड़ाकू विमान एफ-35 की खरीदारी पर चर्चा की है। जापान अपनी वायु सेना को आधुनिक बनाने के लिए 42 एफ-35 विमानों को खरीदना चाहता है।

21. चीन के इंजीनियरों ने एक उच्च गति वाली रेलगाड़ी का विकास किया है,जो शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक के तापमान में भी चल सकता है।

22. ब्रिस्बेन में त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले फाइनल में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया।

23. भारत और चीन ने आपसी विश्वास बहाली के लिए समुद्री सहयोग का फैसला किया है। चीन के विदेश मंत्री यांग जियेचि की कल नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के साथ बातचीत में यह फैसला किया गया।

 

Current Affairs of India of March 2012

27 Nov

मार्च 2012 में BHARAT में घटी घटनाएँ-

1. वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में बेरोजगारी में 1.7 प्रतिशत की कमी।

2. ग्दिग्विजय सिंह ने, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बारे में एक्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया है।

3. सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह अगले सेना प्रमुख होंगे। वे जनरल वीके सिंह की जगह लेंगे, जो 31 मई को रिटायर होने वाले हैं।

4. 59 वर्षीय ले. जनरल बिक्रम सिंह का सेना प्रमुख के रूप में कार्यकाल अगस्त 2014 तक का होगा।

5. सेना ने सोमवार को स्वीकारा कि रक्षा मंत्री एके एंटनी के कार्यालय की जांच के दौरान कुछ ‘असामान्य’ पाया गया था। लेकिन वह जासूसी नहीं थी।

6. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत। 

7. सेंसेक्स 358 अंक की बढ़त के साथ 17305  पर बंद।

8. मध्यप्रदेश सरकार ने आई.पी.एस. अधिकारी नरेंद्र कुमार की हत्या की न्यायिक जांच का आदेश दिया।

9. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री होंगे।

10. अखिलेश 15 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

11. 38 साल के अखिलेश प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे।

12. कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी।

13. कृषि क्षेत्र में महिलाओं पर तीन दिन का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हो रहा है।

14. राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने कहा है कि शैक्षिक संस्थाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।

15. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने रेल बजट को भविष्योन्मुखी बताया।

16. सरकार ने वर्ष 2011-12 के लिए कर्मचारी भविष्यनिधि पर ब्याज दर 9.5 प्रतिशत से घटाकर 8.25 प्रतिशत कर दी है। इसका असर 4 करोड़ 70 लाख से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा।  

17. वर्ष 2012-13 के आम बजट में समावेशी विकास, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास, कृषि और सुशासन पर जोर, सामाजिक क्षेत्र के लिए अधिक राशि का प्रावधान।

18. केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार को राज्य के 22 पिछड़े जिलों के विकास के लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना में 8750 करोड़ रुपये आवंटित किये।

19. जयपुर लिटरेचरल फेस्टिवल (जेएलएफ) में शामिल होने को लेकर हाल ही में विवादों में आए लेखक सलमान रुश्दी शनिवार को दिल्ली में थे। उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

20. तमिलनाडु सरकार ने कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना चालू करने की अनुमति दे दी है ।

21. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेता बी.एस येदियुरप्पा फिर से मुख्यमंत्री पद पाने के लिए दबाव बढ़ाने की कोशिश में नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

22. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकपाल विधेयक से जुड़े मुद्दों पर विचार -विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सार्थक बातचीत के जरिए लोकपाल विधेयक पर मतभेद दूर किये जा सकेंगे और दलगत दृष्टिकोण को अलग रखते हुए आम सहमति बनाई

23. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपसी सहमति से तलाक को सरल बनाने के लिए हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

24.  विवाह कानूनों में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत मंत्रिमंडल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए 6 महीनों के इंतजार की अवधि को कम करने या माफ करने संबंधी संशोधन को भी मंजूरी दे दी।

25. भारत ने भारतीय अन्तरिक्ष प्रक्षेपण यान से कोरियाई उपग्रह छोड़ने का प्रस्ताव किया है। यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग बाक की एक बैठक में किया गया।

26. इटली के बंधक बनाए गए नागरिक क्लाउडियो कोलेंजेलो को कल रिहाई के बाद भुवनेश्वर में इटली के महावाणिज्य दूत को सौंप दिया गया है।

27. माओवादियों ने कोलेंजेलो को गंजाम जिले में कंधमाल के निकट रमनाबाड़ी में मीडिया कर्मियों के सामने रिहा किया।

28. भारत और पाकिस्तान ने आपसी बातचीत की प्रक्रिया तेज करने की बात कही है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सोल में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी अनौपचारिक बैठक में आपसी संबंध बढ़ाने की इच्छा जाहिर की।

29. ब्रिक्स देशों के नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में आज ऊर्जा सुरक्षा, सीरिया की स्थिति, पश्चिम एशिया की घटनाओं तथा आर्थिक स्थिति पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन में साझा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त उपाय करने पर भी बातचीत होगी।

30. ब्रिक्स देश स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने पर सहमत, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर जारी दिल्ली घोषणा पत्र के अनुसार ईरान और सीरिया से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत ही एक मात्र रास्ता।

31. सीबीआई के अधिकारियों की तैनाती अमेरिका, इंग्लैंड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही होगी।